भागलपुर की लड़की चौसा दियरा इलाके से पशु का चारा लाने के दौरान मकई खेत से हुई गायब,
-घटना स्थल से परिजनों ने किया साक्ष्य बरामद,दो लोगों को किया गया नामजद
इमदाद आलम,चौसा
भागलपुर- सीमावर्ती गुरुथान कदवा की युवती चौसा दियरा इलाके से गायब हो होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की बताई गई है।हालांकि उक्त को लेकर परिजनों ने चौसा थाना में रविवार को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पिड़त परिजनों ने घटना अस्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किया है।युवती की उम्र करीब 14 वर्ष बताया गया है।दियरा से गायब युवती के पिता ने चौसा थाना में आवेदन देकर उसके पुत्री की बरामदगी के लिए दो नामजद सहित अन्य के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करवाया है ।थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार भागलपुर जिले के नवगछिया कदवा गुरुथान निवासी भोला मंडल ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री उनके भाई राजेश मंडल दोनो चाचा भतीजी मिलकर चौसा के पचरासी दियरा क्षेत्र के चनेली बहियार उमेश सिंह के वासा के पास पशु के लिए चारा काटने गयी थी। इसी दौरान समय करीब 2 बजे दिन में घास काटने के बाद साइकिल पर लेकर उमेश के बासा पर आया। लेकिन उनके कचिया व रस्सी दोनो खेत मे ही छूट जाने की याद पाकर वे दोनो साइकिल और उसकी और घास को उमेश के बासा पर ही छोड़कर दोनो चाचा, भतीजी खेत गया। जब रस्सी कचिया लेकर आया फिर उस जगह से उनका साइकिल गायब हो गया था। जिस जगह साइकिल गायब हुई वहां चापाकल के पास दो व्यक्ति मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान निवास कांति सिंह और ननकू सिंह सत्तू खा रहा था। वहाँ साइकिल नहीं मिली तब उस लड़की को उसी जगह खड़ा कर साइकिल को खोजने लड़की की चाचा मकई के खेत मे चला गया। उनके लौटने पर उस जगह वह लड़की नहीं मिली ।सभी परिजन मिलकर कई जगह खोजबीन करने लगा।रविवार देर शाम तक उस जगह काफी खोज बिन के वाद मकई के खेत मे कचिया ओर रस्सी और उस लड़की की पहनावा श्रृंगार पायल,माला और केसपिन को बरामद किया है।आवेदन में यह भी बताया गया है कि उसके पुत्री और साइकिल वहीं दोनो व्यक्ति ले गया है ।खेत के बासा से गायब लड़की को बरामद करने की लड़की के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की बरामद के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।